Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

5 से 8 अगस्त तक देवीपाटन मंडल के चार जनपदों का दौरा करेगा उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग

गोण्डा, 04 अगस्त 2026 – उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण 5 से 8 अगस्त तक देवीपाटन मंडल के चार जनपदों—बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती एवं बलरामपुर—का भ्रमण करेंगे। आयोग के अध्यक्ष मा० न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के नेतृत्व में सदस्य बृजेश कुमार (सेवानिवृत्त जिला जज), सन्तोष कुमार विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त एडीजे), डॉ. अरविन्द कुमार चौरसिया (सेवानिवृत्त आईएएस) तथा एस.पी. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) विभिन्न जनपदों में जनसुनवाई करेंगे, संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थानीय ग्रामीण निकायों से जुड़े विषयों पर आपत्तियां एवं सुझाव प्राप्त करेंगे तथा विकास खण्डों एवं ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को आयोग बहराइच में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जनसुनवाई करेगा, 6 अगस्त को गोण्डा में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक बैठक एवं जनसुनवाई आयोजित होगी, 7 अगस्त को श्रावस्ती में पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1 बजे तक जनसुनवाई एवं निरीक्षण कार्यक्रम रहेगा, जबकि 8 अगस्त को बलरामपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक बैठक एवं जनसुनवाई के उपरांत विकास खण्डों एवं ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर स्थानीय व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों का जायजा लिया जाएगा। आयोग का यह भ्रमण स्थानीय ग्रामीण निकायों से जुड़े मुद्दों के प्रभावी निस्तारण एवं जमीनी स्थिति के आकलन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------