Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विधि विभाग एम.जे.पी. रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में शोधार्थी जूही नसीम का वायवा पीएचडी प्रस्तुतीकरण संपन्न

बरेली,17 मई। विधि विभाग एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली मे कल शोधार्थी जूही नसीम का पीएचडी वायवा प्रस्तुतीकरण कार्यकम संपन्न हुआ। प्रस्तुतीकरण में बाह्य परीक्षक के रूप में,प्रोफेसर संजीव कुमार चड्ढा ,डीन विधि विभाग, बाबा भीम राव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ , उपस्थिति रहे। एवं शोधार्थी सुपरवाइजर प्रो. (डॉ.)गुरमीत सिंह के. जी. के. कॉलेज मुरादाबाद, प्रो.ए के. सिंह के जी.के.कॉलेज मुरादाबाद, विभागाध्यक्ष एवं रिसर्च कॉर्डिनेटर प्रोफेसर अमित सिंह, प्रो वी . के . गुप्ता, एसोसिएट प्रो.डॉ अरुण प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

अतिथिगण का स्वागत पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर किया गया।
वायवा प्रेजेंटेशन शोधार्थी जूही नसीम ने शीर्षक लॉ रिलेटिंग टू चाईल्ड लेबर इन इंडिया विथ स्पेशल रिफरेंस टू होटल इंडस्ट्री इन बरेली डिस्ट्रिक्ट पर दिया शोधार्थी द्वारा बाल श्रम कानून की कमियों को दूर करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिनमें छोटे होटल एवं ढावो पर काम करने वाले बच्चों के श्रम को निर्दिष्ट किया जाना चाहिए, बाल श्रम को रोकने एवं कानूनों के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए मिस्टीरियस गेस्ट प्रोग्राम ट्रेन वालंटियर के थ्रू कराया जाने का सुझाव दिया तथा टूरिस्ट इंडस्ट्री मॉनिटरी सेल के निर्माण व नेशनल चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट स्कूल को होटल इंडस्ट्री से जोड़े जाने का सुझाव अपने शोध में प्रस्तुत किया।

शोध सुपरवाइजर प्रोफेसर गुरमीत सिंह विधि विभाग के जी के कॉलेज मुरादाबाद के सुपरविजन में पूर्ण किया । इस अवसर पर विधि विभाग के शिक्षक डॉ शहनाज अख्तर, डॉ अनुराधा यादव,डॉ लक्ष्मी देवी ,नईमुद्दीन ,प्रेक्षा सिंह , प्रियदर्शिनी रावत,अमित कुमार सिंह, डॉ सचिन रस्तोगी , डॉ प्रवीण कृष्ण चौहान तथा रिसर्च स्कॉलर शैलेंद्र सिंह ,श्रद्धा स्वरूप एवं एल एल एम की छात्र-छात्राएं और विधि विभाग के कर्मचारी गुलाब सिंह ,राम वचन ,मोहित आदि सभी उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------