रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के मैत्री छात्रावास एवं स्वास्थ्य केन्द्र में महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड पैरामीटर्स टेस्टिंग कैंप का आयोजन

बरेली,24 जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा 24वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित “माँ-बेटी सम्मेलन : Celebrating Women, Empowering Generations” के अंतर्गत कल मैत्री छात्रावास एवं स्वास्थ्य केंद्र, एमजेपीआरयू, बरेली में महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड पैरामीटर्स टेस्टिंग कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के मार्गदर्शन तथा माननीय कुलपति प्रो. के. पी. सिंह जी के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण को प्रोत्साहित करना तथा निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना था।
शिविर में विश्वविद्यालय के छात्रावासों एवं विभिन्न संकायों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हीमोग्लोबिन (Hb), सीबीसी (CBC), रक्त शर्करा (Blood Glucose) तथा रक्तचाप (Blood Pressure) की जाँच की गई। साथ ही महिला स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श भी प्रदान किया गया। छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक प्रो. (डॉ.) तुलिका सक्सेना, अधिष्ठाता, प्रबंधन संकाय एवं विभागाध्यक्ष, व्यवसाय प्रशासन विभाग रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में निम्नलिखित आयोजकों का विशेष योगदान रहा—
प्रो. ए. के. सिंह, विभागाध्यक्ष, अनुप्रयुक्त दर्शनशास्त्र विभाग एवं मुख्य वार्डन
प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष, अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान विभाग एवं वार्डन
डॉ. ज्योति पाण्डेय, शिक्षा विभाग, वार्डन
डॉ. रुचि द्विवेदी, अनुप्रयुक्त एवं क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग, वार्डन
डॉ. आभा त्रिवेदी, प्राणी विज्ञान विभाग, वार्डन

डॉ. कीर्ति प्रजापति, शिक्षा विभाग, वार्डन
डॉ. अमित वर्मा, फार्मेसी विभाग, स्वास्थ्य केंद्र प्रशासक
डॉ. विनीता जैन, उप पुस्तकालयाध्यक्ष एवं वार्डन
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉक्टर्स पैनल के रूप में निम्नलिखित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं—
डॉ. श्वेता राय – एम.एस. स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (MS Gynae), डॉ. प्रणाली,डॉ. रिम्पी,डॉ. नेहा,डॉ. अनिल
चिकित्सकों ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की। प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से छात्राओं ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
“स्वस्थ नारी – स्वस्थ परिवार – स्वस्थ राष्ट्र” की भावना को साकार करता यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं सफल सिद्ध हुआ।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
