Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में हुआ योगासन प्रशिक्षण

बरेली,08 अप्रैल। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के एम. एड. के विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित की जाने वाली अनिवार्य गतिविधि के एक अंग के रूप में योगासन का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कुलपति के पी सिंह की प्रेरणा एवं डॉ. विमल एवं डॉ. रश्मि रंजन के निर्देशन में हुआ | एम एड पाठ्यक्रम में योग की शिक्षा एवं उसका अभ्यास सम्मिलित है वर्तमान जीवनचर्या एवं व्यस्त दिनचर्या को देखते हुए इसकी प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है इस विषय को ध्यान में रखते हुए विभाग में सभी विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण संचालित किया गया जिसमें विद्यार्थियों को आवश्यक एवं उनके लिए उपयोगी योग की क्रियाएं कराई गयीं | सीखी हुई क्रियाओं का अभ्यास करने के क्रम में विद्यार्थियों ने कठिन आसन बहुत सटीक मुद्रा के साथ प्रदर्शित किए विद्यार्थियों ने शीर्षासन, मयूरासन, चक्रासन, गोमुख़ासन, मत्स्येंद्रासन, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न प्राणायाम एवं योग की क्रियाओं का प्रदर्शन भी किया एवं दैनिक जीवन में उनके महत्व को जाना |
सभी विद्यार्थी योग के अनुकूल वेशभूषा में आए तथा उनको प्रारंभिक प्रशिक्षण में आसन एवं योग करने की विधि बतायी गायी तथा प्राणायाम के माध्यम से कैसे स्वयं को निरोगी एवं संतुलित रखें इसकी सैद्धांतिक जानकारी के पश्चात प्रयोगात्मक क्रियायें भी करायी गईं, साथ ही उचित आहार विहार पर भी परिचर्चा हुई ।

संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो संतोष अरोड़ा ने विद्यार्थियों को योग की गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने पर ज़ोर दिया उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है | आधुनिक जीवन शैली में व्याप्त अनेकों समस्याओं का समाधान योग के माध्यम से किया जा सकता है | योग को हमें अपने नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए यदि हम स्वस्थ होंगे तभी हम अपने अध्ययन को भी प्रकार से कर पाएंगे और अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करेंगे इस प्रकार के अवसर जब भी उपलब्ध हो तो हमें योग संबंधी गतिविधियों मे भाग लेना चाहिए |

आज के कार्यक्रम का संयोजन विषय के प्रभारी शिक्षक रश्मि रंजन एवं विमल कुमार ने किया। इस अवसर पर एम एड पाठ्यक्रम के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------