Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

भारी वर्षा से धान सहित सभी फसलों में भारी नुकसान की संभावना


24 सितंबर से लगातार हो रही भारी वर्षा से धान,गन्ना,मक्का,उर्द,मूंग,तिल,सब्जी की फसलें आदि खेत में गिर गई हैं । इससे फसलों की उपज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा । डॉ. राम लखन सिंह,वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य, कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा ने बताया कि फसलों की उपज में 25% से लेकर 75% तक नुकसान हो सकता है । जल भराव में फसल डूब जाने के कारण फसल का उत्पादन मिलना संभव नहीं हो सकेगा । धान की फसल में लगातार वर्षा से नमी बढ़ने के कारण दाने की गुणवत्ता खराब होने तथा फसल में कीट व बीमारी के प्रकोप की संभावना बढ़ जाती है । परिपक्वता के समय लगातार बरसात होने से धान के दानों का जमाव शुरू हो जाता है । धान की अधिक लंबाई वाली प्रजातियों के गिर जाने के कारण नुकसान अधिक होगा । जल भराव वाले क्षेत्रों में जल निकास भी संभव नहीं है । लगातार वर्षा से गन्ने की फसल गिर गई है,जिन कृषकों द्वारा फसल की बंधाई की गई थी । फसल कम गिरने के कारण उनमें नुकसान भी कम होगा । दलहनी फसलों जैसे उर्द,मूंग,अरहर की एवं तिलहनी फसलों में तिल की फसल में नुकसान ज्यादा है । खरीफ में बोई गई कम अवधि की फसलें लगभग तैयार होने के कगार पर थीं । इनमें नुकसान ज्यादा है । मचान एवं मेड़ पर बोई गई सब्जियों में कम नुकसान होगा । फूलों की फसल वर्षा के कारण काफी खराब हो गई है । नये रोपित बागों में जलभराव होने से पौधे मर सकते हैं । नये रोपित बागों के साथ-साथ सभी फसलों में जहां तक संभव हो, अतिरिक्त जल निकास अति शीघ्र करें ।

---------------------------------------------------------------------------------------------------