Sunday, February 22, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर निर्माण से जुड़े विकास कार्यों का मुख्यमंत्री योगी ने लिया जायजा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन, आरती के साथ परिक्रमा की। सीएम ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर रामकथा हेलीपैड पर सीएम को सलामी दी गई। इस माह में मुख्यमंत्री का दूसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है।

इससे पहले मुख्यमंत्री 2 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आए थे। रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति जानी। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।

योगी आदित्यनाथ ने कार्य कर रहे मजदूरों से भी हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------