रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट
बरेली,11अक्टूबर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय ने कल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी को श्री राम की प्रतिमा एवं कुछ पुस्तकें भेंट कीं।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर कुलपति जी द्वारा लिखित पुस्तको की सराहना की।
कुलपति जी ने उच्च शिक्षा से संबंधित विषयों पर माननीय मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। कुलपति जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------

