विदेशी अंग्रेजी विद्वानों की रचनाओं में भी भारतीय ज्ञान प्रणाली के संदेश….

डॉ जय प्रकाश तिवारी
गोंडा l श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान प्रणाली के अंतर्गत *भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं अंग्रेजी साहित्य* पर ललिता शास्त्री सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने कहा भारतीय ज्ञान प्रणाली विश्व बंधुत्व एवं वसुदेव कुटुंबकम का संदेश देते हुए पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती रही है l अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीनिवासा राव ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया l कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ जयप्रकाश तिवारी, सहायक आचार्य एवं विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग , किसान डिग्री कॉलेज बहराइच ने अपने व्याख्यान में अंग्रेजी साहित्य में भारतीय ज्ञान परंपरा की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला , उन्होंने बताया प्रारंभिक अंग्रेजी साहित्य में भारत को मुख्यतः सोने, मसाले और संपन्नता की भूमि के रूप में देखा गया l उन्होंने शेक्सपियर क्रिस्टोफर मारलो , मार्वल और जान मिल्टन के साहित्य में भारत ज्ञान के विभिन्न संदर्भों को रेखांकित किया एवं सर विलियम जॉन्स एशियाटिक सोसायटी तथा कालिदास के शकुंतला के अनुवाद के माध्यम से भारतीय साहित्य एवं ज्ञान परंपरा के पश्चिमी जगत तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की उन्होंने यह भी बताया सर एडमिन अर्नाल्ड के साहित्य में भारतीय दर्शन के प्रभाव को देखा जा सकता है l सफल मंच संचालन अंग्रेजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ वंदना भारतीय द्वारा किया गया उन्होंने कहा भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रभाव भारतीय लेखकों तक सीमित नहीं है बल्कि भारतीय दर्शन ,आध्यात्मिकता, नैतिकता, मिथक और सांस्कृतिक चिंतन विश्व के अनेकों साहित्यकारों के लेखन में भी दिखाई देते हैं l भारतीय ज्ञान प्रणाली समिति के संयोजक प्रो. मंसाराम वर्मा ने भी कई उदाहरण देते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रचार और प्रसार को विश्व के सुदूर देशों तक पहुंचने की बात कही l
उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता किया l छात्र-छात्राओं को भारतीय ज्ञान परंपरा और अंग्रेजी साहित्य के बीच स्थापित व्यापक साहित्य एवं बौद्धिक संबंधों को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ l उक्त कार्यक्रम में प्रो अमन चंद्रl प्रो शशि वाला ,मुख्य नियंता प्रोफेसर संदीप कुमार श्रीवास्तव प्रो अभय श्रीवास्तव, प्रो जयशंकर तिवारी ,डॉ ओमप्रकाश यादव ,डॉ संजय कुमार, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव ,कृष्ण मोहन त्रिपाठी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे l

-------------------------------------------------------------------------------------------
डॉ रेखा शर्मा
मीडिया प्रभारी
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा

