राज्य

सारे मर्द रिलेशनशिप में लड़कियों को बोलते हैं ऐसे-ऐसे झूठ, आप भी हो जाएं सतर्क

 


नई दिल्ली: कहते हैं कोई भी रिश्ता झूठ की दीवार पर नहीं टिकता है। लेकिन ये मर्द बड़े चालाक होते हैं। यह अपने झूठ को इतनी सफाई से पेश करते हैं कि महिलाएं आंख मूंदकर इन पर यकीन कर लेती हैं। लेकिन आप टेंशन न लें। हम आपकी मर्दों के झूठ को पकड़ने में मदद करेंगे। आज हम आपको मर्दों के वह 7 झूठ बताएंगे जो वह अक्सर अपनी लव पार्टनर से बोलते हैं।

महिलाओं से ये झूठ बोलते हैं मर्द
1. हर मर्द में एक बुरी आदत होती है। जैसे सिगरेट, शराब, जुआ-सट्टा या किसी प्रकार का नशा। लेकिन मर्द अपनी इस बुरी आदत को अपनी प्रेमिका या पत्नी को नहीं बताते हैं। वह इन्हें छिपाने में यकीन रखते हैं। उन्हें पता होता है कि इससे उनका रिश्ता कमजोर पड़ सकता है।

2. पुरुषों को अपनी सैलरी बताना अच्छा नहीं लगता है। यदि ये कम हो तो उन्हें शर्म आती है। वहीं वे गर्लफ्रेंड या पत्नी को अपनी सेविंग को लेकर भी झूठ बोलते हैं। यदि गर्लफ्रेंड पूछे तो उसे बड़ा चढ़ाकर बताते हैं। वहीं बीवी पूछे तो बोलते हैं उनके पास कोई सेविंग नहीं है। इसलिए पैसों के मामले में आप इन पर भरोसा नहीं कर सकते।

3. यदि कोई मर्द आपसे कहे कि ‘जानु तुम मेरे पहला और आखिरी प्यार हो’ तो ये सबसे बड़ा झूठ होता है। लगभग हर पुरुष का कोई न कोई पास्ट होता है। कोई गर्लफ्रेंड या क्रश जरूर होती है। फिर कोई मर्द जिंदगीभर एक औरत संग वफादार नहीं रह सकता है। उसका ध्यान परआई औरत की ओर आकर्षित जरूर होता है।

4. कई पुरुष महिलों को यह बोलकर खुश करते हैं कि वह वर्जिन हैं। उन्होंने कभी किसी लड़की संग संबंध नहीं बनाए। लेकिन ये बात हर बार सही नहीं होती। वह ऐसा महिलाओं को खुश करने के लिए कहते हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि उन्हें भी अपने लिए वर्जिन लड़की चाहिए होती है।

5. लड़कों को दोनों हाथों में लड्डू पसंद होता है। इसलिए वह जब भी कोई हसीन लड़की देखते हैं तो उसे कहते हैं मैं सिंगल हूं। फिर भले वह दूसरी रिलेशनशिप में हो। वह अपनी पहली प्रेमिका या बीवी को चीट करते हैं। या फिर दोनों के साथ मजे लेना चाहते हैं। इसलिए इस बात को लेकर सतर्क रहें।

6. जानु मैं रात दिन सिर्फ तुम्हारे ख्यालों में खोया रहता हूं। तुम्हें बहुत मिस करता हूं। लड़के अक्सर लड़कियों को खुश करने के लिए ऐसी फिल्मी लाइंस बोल देते हैं। लेकिन असलियत में वह मजे से क्रिकेट मैच देखते हैं, गेम खेलते हैं, फिल्में देखते हैं या दूसरी लड़कियों को ताड़ते हैं।

7. यार मैं तुम्हारे बिना जी नहीं सकता। पुरुष ऐसी बातें लड़कियों के दिल में जगह बनाने के लिए कहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि उन्हें आप से कोई सुंदर लड़की मिल जाए तो वह आपको भूल जाएंगे।

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be