Sunday, February 22, 2026
Latest:
मनोरंजन

स्वरा भास्करा ने दिया बेटी को जन्म, फरवरी में हुई थी शादी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर मां बन गईं हैं। उऩ्होंने बेटी को जन्म दिया है। स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी के महीने में फहद अहमद से शादी रचाई थी। शादी को लेकर स्वरा को काफी ट्रोल किया गया था। बीते कुछ दिनों पहले स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स के साथ शेयर की थी। अब सोमवार को स्वरा भास्कर के घर नन्ही किलकारी गूंज रही है।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद को शादी के बाद काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। 18 सितंबर को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वरा और उनके पति फहद जैसे ही घर में एंट्री करते हैं, उनके दोस्त जोर से सरप्राइज बोलते हुए सुनाई देते हैं। ऐसे में स्वरा का चेहरा देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सरप्राइज से वह कितनी खुश हैं।

---------------------------------------------------------------------------------------------------