जम्मू-कश्मीर : सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान का निधन, 12 घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का निधन हो गया, जबकि अन्य 12 घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि हैदरपोरा बाईपास क्षेत्र में एक ट्रक ने सीआरपीएफ के वाहन को टक्कर मार दी, जिससे सीआरपीएफ के 13 जवान घायल हो गए।


“सभी घायल सीआरपीएफ जवानों को हमहामा के बीएसएफ अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान कांस्टेबल एमएन मणि ने दम तोड़ दिया।” सूत्रों ने कहा, “सीआरपीएफ के एएसआई जसराज और कांस्टेबल सुशांत विश्वास को सेना के 92 बेस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।”
---------------------------------------------------------------------------------------------------
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
