Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित हुए गौ-पूजन कार्यक्रम

गोण्डा: शासन एवं जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद में गोवंशों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके प्रति जनमानस में सेवा और समर्पण की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न गौ आश्रय स्थलों पर गौ-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न गौ आश्रय स्थलों पर पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव से गौ माताओं का पूजन-अर्चन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गोवंशों को गुड़ एवं केला खिलाया गया तथा उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तिलक किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर गोवंशों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं संरक्षित जीवन की कामना की। इस दौरान गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा और देखभाल का संदेश भी दिया गया।

जनपद के अस्थाई गौ आश्रय स्थल पिपरी कटरा बाजार, महेशभारी मुजेहना, घारीघाट बभनजोत, अर्जुनपुर इटियाथोक, राजगढ़ अमीन कटरा बाजार, उकरा पण्डरीकृपाल, पिपरा बाजार रुपईडीह, बैरीपुर, मधईपुर, गेड़सर, मझारा, तेंदुआ रानीपुर, सेमरी कला बेलसर, सिंगारघाट छपिया, जमथा तरबगंज, दौलतपुर ग्रंट, चन्दीपुर तरबगंज, कोचवा रुपईडीह, हारीपुर, लक्ष्मणपुर हरिवंश, गोविंदपारा, फिरोजपुर झंझरी, लौव्वाटेपरा, काजीदेवर, रुद्रगढ़ नौसी एवं जफरापुर सहित विभिन्न गौ आश्रय स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसके अतिरिक्त कान्हा गौशाला कटरा बाजार तथा बृहद गौ संरक्षण केंद्र मोहम्मदपुर गढ़वाल में भी गौ-पूजन किया गया। गौ आश्रय स्थल परसपुर में माननीय विधायक करनैलगंज श्री अजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर गौ माता का पूजन किया और गोवंशों को गुड़ एवं केला खिलाया।

कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर ब्लॉक प्रमुख तरबगंज, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोवंश संरक्षण के साथ-साथ समाज में गौ सेवा, करुणा एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर अधिकारियों ने गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों की समुचित देखभाल, समय से चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही गौवंश संरक्षण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने और सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be