Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

पैगम्बर मोहम्मद (स) के जन्म दिवस पर गोण्डा वृद्धाश्रम पहुंचे मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम के सदस्य, बुजुर्गों को बांटे फल, खाद्य सामग्री और कपड़े

गोण्डा: 27 अगस्त को पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम (एमआईएफ) गोण्डा के सदस्यों ने फोरेबिस गंज स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना। इस दौरान वृद्धजनों को खाद्य सामग्री, फल और कपड़े उपहार स्वरूप वितरित किए गए।

वृद्धाश्रम में रह रहे हैं 85 बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, गोण्डा के वृद्धाश्रम में वर्तमान में कुल 85 वृद्ध निवासी रह रहे हैं, जिनमें 50 पुरुष और 35 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मानसिक रूप से बीमार, दिव्यांग और अन्य बीमारियों से पीड़ित वृद्धजन भी शामिल हैं।

समाज कल्याण अधिकारी बोले- सहानुभूति नहीं, समानुभूति के साथ हैं

इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी एस.पी. सिंह ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि वे यहां केवल सहानुभूति व्यक्त करने के लिए उपस्थित नहीं हैं, बल्कि समानुभूति के पक्षधर हैं।

-------------------------------------------------------------------------------------------

पैगम्बर साहब की शिक्षाओं को किया गया याद

फोरम के संरक्षक लतीफुर्रहमान ने पैगम्बर मोहम्मद साहब की वाणी का उल्लेख करते हुए माता-पिता के सम्मान और उनकी सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं में माता-पिता के प्रति आदर, सेवा और सम्मान को विशेष महत्व दिया गया है।

उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समाज पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और आदेशों पर पूरी तरह अमल करता तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती, जिसमें वृद्धजनों को अपने घरों से दूर आश्रम में रहना पड़े। उन्होंने कहा कि संतान को अपने माता-पिता की सेवा को अपना परम कर्तव्य समझना चाहिए।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महमूद आलम ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुश्फिक अहमद, समाजसेवी एवं पत्रकार पी.पी. यादव, पूर्व एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर श्री सिंह, समाजसेवी नजीब अहमद सहित फोरम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------