पोषणयुक्त समाज सशक्त राष्ट्र की आधारशिला…. प्रो. जितेंद्र सिंह

गोंडा l श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार सांस्कृतिक समिति की समन्वयक (प्रभारी ) डॉ चमन कौर के नेतृत्व में पोषण सप्ताह की समाप्ति पर *स्वस्थ पोषण, देश रोशन* विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता एवं भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना रहा।
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया एवं संदेशपरक नारों के माध्यम से स्वस्थ पोषण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर से भव्य जागरूकता रैली ( मुख्यालय की मुख्य सड़क पर) निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां एवं सिर पर पोषण संबंधी नारे लिखी टोपी पहनकर लोगों को पौष्टिक आहार अपनाने, जंक फूड से बचने, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। रैली के दौरान स्वच्छता एवं पोषण पर आधारित नारों से वातावरण गूंनजायमान हुआ। रैली के समापन पर महाविद्यालय के प्रांगण में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य एवं पोषण पर संकल्प दिलाते हुए कहा स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है और पोषणयुक्त समाज ही विकसित एवं सशक्त भारत का निर्माण कर सकता है।
महाविद्यालय के उप मुख्यनियंता प्रो अरविंद कुमार शर्मा ने रैली की अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखते हुए विद्यार्थियों के उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
उक्त कार्यक्रम मे डॉ रेखा शर्मा, डॉ मनोज मिश्रा ,डॉ हरीश शुक्ला , डॉ रचना श्रीवास्तव ,डॉ ममता शुक्ला ,डॉ मुक्तi टंडन, डॉ स्मृति शिशिर, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ मनीषा पाल, डॉ धर्मेंद्र शुक्ला , डॉ ईला तिवारी, डॉ योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव का सहयोग सराहनीय रहा। प्रोफेसर जितेंद्र सिंह एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉक्टर चमन कौर को बारिश के कारण उत्पन्न विपरीत परिस्थिति में भी सफल रैली कार्यक्रम कराने के लिए बधाई दी l

-------------------------------------------------------------------------------------------

