Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित

आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार था जबकि उप विषय के रूप में R5, E4,वर्षा जल संरक्षण, खाद्य कृषि और स्वास्थ्य के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली के अनुप्रयोग कार्यक्रम की शुरुआत लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह, वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष रेखा शर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अमिता पांडे ने सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। सर्वप्रथम जिला शैक्षिक समन्वयक डॉक्टर दिलीप शुक्ला के द्वारा प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण की भूमिका व प्रस्तुतीकरण के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया जनपद गोंडा के विभिन्न विद्यालय से निर्णायक मंडल बिंदेश्वरी सरोज,विपिन कांत माथुर,प्रदीप सिंह, अंकित मिश्रा, सुनीता गौतम, नीतू सिंह, भारती भौमिक डीएन पांडे ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव,दिलीप शुक्ला अभय सिंह विनीता कुशवाहा विवेक पांडे द्वारा सर्वश्रेष्ठ बाल वैज्ञानिकों का प्रस्तुतीकरण के आधार पर चयन किया गया माही कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर बिसेन,मॉडर्न कंपोजिट स्कूल रेरुवा की साक्षी, उच्च प्राथमिक विद्यालय चरेरा के सुमित,पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिलीप पुरवा के तन्वी सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय पथवलिया की अंशु, सुवंश मेलेनियम पब्लिक स्कूल की ऋचा शुक्ला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अभिनव मिश्रा तथा फातिमा स्कूल गोंडा की तानिया मिश्रा का चयन किया गया सभी विजेता प्रतिभागियों व प्रतिभा करने वाले को जिला विद्यालय निरीक्षक रामचंद्र जी द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मनोज कुमार चतुर्वेदी,दयाशंकर प्रजापति, मनीष वर्मा, सुनील आनंद सत्येंद्र कुमार मिश्रा, योगेश मणि तिवारी, विनीत मिश्रा, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be