पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी आयोजित कर आगामी त्यौहारों की तैयारियों, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई

आज दिनांक 05.11.2026 को पुलिस लाइन गोण्डा स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं, उनके कल्याण एवं विभागीय कार्यों से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। इसके उपरान्त आयोजित अपराध गोष्ठी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ जनपद में अपराध एवं कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। गोष्ठी के दौरान आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थलों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं छठ पूजा के घाटों पर पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित करने तथा निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रखने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी गश्त, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यक्ष ऐप के माध्यम से की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए ऐप का अधिकाधिक उपयोग करने एवं संबंधित सूचनाओं को समय से अद्यतन करने की अपेक्षा की गई। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में लम्बित विशेष अपराधों की समीक्षा के दौरान विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने, साक्ष्यों का संकलन कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने एवं अभियोगों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अपहरण से संबंधित अभियोगों में पीड़िताओं की सकुशल बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर प्रभावी प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमों में चिन्हित अभियोगों की पैरवी की समीक्षा करते हुए अभियोजन से समन्वय स्थापित कर प्रभावी पैरवी करने एवं अपराधियों को न्यायालय से दण्डित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जनपद के चिन्हित स्थानों, सीमावर्ती क्षेत्रों, नहरों एवं सीमावर्ती गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने तथा पूर्व से स्थापित कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने, जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, लम्बित विवेचनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने तथा आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*मीडिया सेल, गोण्डा।*
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
