Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मारवाड़ी युवा मंच ने 50 गरीब परिवारों के साथ मनाई खुशियों की दीपावली

गोण्डा

दीपावली का पर्व तभी सार्थक होता है, जब इसकी खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें। इसी भावना को आत्मसात करते हुए मारवाड़ी युवा मंच गोण्डा एवं गोण्डा देवीपाटन शाखा की ओर से संयुक्त रूप से ‘आनंद सबके लिए’ कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सांयकाल ग्राम बेलवा लोनियनपुरवा स्थित एक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव के अति गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों का चयन कर उन्हें दीपावली की खुशियों में सहभागी बनाया गया।
इस अवसर पर लगभग 50 परिवारों के 450 सदस्यों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं, कपड़े, दीपावली से संबंधित सामग्री एवं मिठाई वितरित की गई। मंच की ओर से मिले सहयोग और उपहारों को पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरे खिल उठे। सभी परिवारों ने हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाने की खुशी जाहिर की। अतिथिगण स्कूल के बच्चों और गरीब परिवार के साथ मिलकर रंगोली देखी।और मिट्टी के दिए जलाकर दीपावली मनाईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान से पधारे मुख्य अतिथि एवं मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्टड एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती नेहा अग्रवाल व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था की ओर से सभी अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गोण्डा शाखा के कार्यों एवं ‘आनंद सबके लिए’ अभियान की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
मुख्य अतिथि सुरेन्द्र भट्टड एवं विशिष्ट अतिथि नेहा अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक विकास जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष मंडल-ग सचिन खेमका तथा सहायक मंत्री विकास अग्रवाल ने मंच के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटना अत्यंत सराहनीय पहल है। ऐसे सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंटकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के प्रबुद्ध एवं गणमान्य में रवि मोदी,श्रवण अग्रवाल, शिव शंकर सोमानी, अजय अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष राम मनोहर अग्रवाल, गोपाल मित्तल, पीयूष मित्तल, महामंत्री पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वैभव अग्रवाल, अमित गर्ग, सचिन पचेरिया, विशाल सिंघल,पीयूष भावसिंका, अमित मित्तल, अखिलेश नेवटिया, कृष अग्रवाल,देवेश जालान सहित महिला मंडल की प्रांतीय नारी चेतना संयोजिका नीलम जैन, वर्षा अग्रवाल, नीतू गर्ग , गुंजन अग्रवाल, दर्शिका अग्रवाल, सलोनी मोदी,संगीता अग्रवाल, प्रेमलता सिंघल, संगीता भावसिंहका सहित संस्था के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be