अयोध्या का लुक बदला, एक ही रंग व डिजाइन में हो गए रामपथ के किनारे के भवन

डा विशाखा श्रीवास्तव

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा कार्य क्रम के पहले अयोध्या का लुक बदलने लगा है।राम पथ भक्ति पथ व धर्म पथ की सड़कों के किनारे के भवन एक समान दिखाई दे इसके लिए एडीए की जारी डिजाइन व कलर पर निर्माण करवाया गया है।ये भवन चौड़ीकरण मे टूटे थे जिनका इनके मालिकों ने एडीए के निर्देश के मुताबिक रेनोवेशन करवाया।

रामपथ के किनारे पटरियों पर केसरिया झंडे बड़ी संख्या मे विकने लगे है। सरयू तट के आरती स्थल का भी लुक बदला है । यहां आरती के लिए सुंदर प्लेटफार्म तैयार किया गया है। जहाँ नदी में गहराई में न जाने की नियमित हिदायत भी लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को दी जाती है। यहाँ ऊंचाई पर एक बड़ा घंटा भी लटकाया गया है। जो आरती के समय बजाया जाता है।
---------------------------------------------------------------------------------------------------
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
