अलीगढ़ की सडकों पर उतरा लोकदल, अपने हक के लिए किसान सम्मान यात्रा में शामिल हुये किसान

लखनऊ। अलीगढ़ में बुधवार को पुर्व कृषि एवं सिचाई मंत्री तथा सूबे में नेता विरोधी दल रहे स्व चौधरी राजेन्द्र सिंह जी की 97 वीं जयंती पर लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह सुबह 10 बजे खैर विधान सभा क्षेत्र से अलीगढ़ स्थित सम्राट लान तक अपने स्वर्गीय पिता की याद में किसान सम्मान यात्रा रैली निकाल कर किसानों का सम्मान किया।

इस अवसर पर किसानों को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती महगाई,बेरोजगारी,भ्रष्ट्राचार के साथ ही धर्म जाति के नाम पर नफरती आँधी के बीच लड़खड़ाती देश/प्रदेश की अर्थ व्यवस्था और महामारी के बढ़ते खतरों की इस घड़ी में छोटी छोटी उम्मीदें उपलब्धियों को सहेजने के लिये एक बेहतर भविष्य की खातिर लोक दल की किसान सम्मान रैली में सूबे के हजारो किसान ट्रेक्टर आदि वाहनों संग शामिल हुये लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आह्वान किया कि किसानों को एकजुट होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। किसानों की समस्या को लेकर विभिन्न विषयों पर लड़ाई लड़नी होगी। किसान अपने अधिकार के लिए आजाद भारत में सड़कों पर संघर्ष कब तक करता रहेगा? किसान कब तक शहीद होता रहेगा? किसान संघर्ष के साथ-साथ कलम और वोट की ताकत से अपने अधिकार लेकर और अपनी आने वाली पीढियां का भविष्य सवारेगा। किसान जब तक संगठित होकर कोई काम नहीं करेगा तब तक मेहनत का फल कोई और ही खाता रहेगा। किसान इस बार आर पार की लड़ाई लड़ेगा क्योंकि किसान को ईडी एवं सीबीआई का डर दिखाकर ना तो उसे डरा सकते हैं और नहीं पराजित कर सकते हैं किसानो के हक की लड़ाई में जाति-धर्म के बंधन को छोड़कर उसे अपने हक की आवाज को बुलंद करना होगा।

इस लिए किसानों को एकजुट होकर सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। अब देश की संसद में किसानों का बेटा बैठेगा हम निश्चित तौर पर 2024 लोकसभा चुनाव में संसद तक पहुंचने में कामयाब होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि लोक दल बहुत पुराना दल है चौधरी चरण सिंह का दल है। सभी लोग एकजुट होकर संकल्पित हो और आनेवाले लोकसभा 2024 के चुनाव को मजबूती से लड़ने की तैयारी करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बिजेन्द्र सिंह , हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा, मुन्ना,संदीप तोमर, नीलकंठ जी, असद कुरेशी आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में टैक्टर और हजारों वाहनों ने रोड शो किया इस रोड शो में। खेर से सम्राट लाज तक हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और चौधरी राजेंद्र सिंह अमर रहे, चौधरी सुनील सिंह जिंदाबाद का नारा लगाकर उनका स्वागत किया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper