अजब-गजबलाइफस्टाइल

इस किसान के खेतों में उगे किन्नू की डिमांड विदेश तक है, हर साल कमाते हैं 15 लाख रुपए: प्रेरक किसान

नई दिल्ली: अब खेती लोगों के लिए एक बेहतरीन आय का स्त्रोत बन गई है। किसान अब नए तरीकों का प्रयोग करके नई नई चीजों की खेती कर रहे हैं। इसी क्रम में पढ़िए यह लेख। खेती के जरिए लाखों की कमाई करने वाले 70 वर्ष चौधरी सुमेर राव अपने खेतो में किन्नू उगाते हैं। वे घरडाना कला गांव के रहने वाले हैं। उनके खेतों में उगे किन्नू की डिमांड देश के साथ-साथ विदेशों में भी होती है।

चौधरी सुमेर पहले परम्परागत खेती करते थे, लेकिन उसमें इतनी आय नहीं हो रही थी इसलिए उन्होंने फलदार पौधे लगाने का फैसला किया। चौधरी सुमेर ने साल 2014 में श्रीगंगानगरसे किन्नू के 100 पौधे लाकर अपने जमीन में लगा दिए थे। जब उन्हें इससेे अच्छा मुनाफा होने लगा तो उन्होंने और भी पौधे अपने जमीन पर लगा दिए। वर्तमान में चौधरी सुमेर के 10 बीघा जमीन पर 200 से ज्यादा किन्नू के पौधे हैं, तथा अन्य 150 किस्मों के पौधे लगे हुए हैं। उन्हें किन्नू से हर साल 15 लाख रुपए तक का मुनाफा होता है।

चौधरी सुमेर राव बताते हैं कि उनके खेत में लगे किन्नू की क्वालिटी अच्छी है इसलिए इसकी डिमांड विदेशों तक होती है। वे किन्नू की सप्लाई दिल्ली और जयपुर में भी करते हैं। दो साल पहले दुबई की एक पार्टी ने उनसे किन्नू मंगवाया था। चौधरी सुमेर किन्नू के पौधों में डाली जाने वाली खाद नीम के पत्तों और गोबर से घर पर ही बनाते हैं।

जैविक खाद के प्रयोग से किन्नू की क्वालिटी और अच्छी हो गई है। चौधरी सुमेर अब अन्य किसानों के खेतों में किन्नू का बगीचा लगाने में मदद कर रहे हैं। वे उनके लिए गुटी विधि से तैयार पौधा, खाद व स्प्रे भी उपलब्ध करवाते हैं। वे अन्य किसानों को किन्नू की बागवानी के तरीके सिखाने के साथ-साथ मार्केटिंग करने में भी मदद करते हैं। चौधरी सुमेर राव अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper