मनोरंजन

उर्वशी रौटेला के साथ उनकी गाड़ी में बैठा ये करोड़पति लड़का कौन है? वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

नई दिल्ली. मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला काफी पॉपुलर हैं और इंस्टाग्राम पर भी इनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. उर्वशी कई फिल्मों में नजर आई हैं लेकिन उनकी सुर्खियों में रहने की वजह उनके काम से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ है. उर्वशी रौटेला पिछले कुछ समय से ऋषभ पंत से अपने संबंधों की वजह से फेमस हैं और चर्चा का विषय बनी रहती हैं. अब ऐसा लगता है कि उर्वशी ऋषभ से आगे बढ़ चुकी हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में देर रात को डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया और उनकी गाड़ी में एक लड़का था. ये करोड़पति लड़का कौन है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया और उर्वशी से इसका क्या रिश्ता है, आइए सबकुछ जानते हैं…

जैसा कि हमने आपको अभी बताया, उर्वशी रौटेला को एक डिनर डेट पर स्पॉट किया गया और उनकी गाड़ी में एक लड़का भी बैठा था. आपको बता दें कि उर्वशी की गाड़ी में बैठा ये करोड़पति लड़का और कोई नहीं बल्कि अमेरिकन सिंगर और सॉन्गराइटर जेसन डेरुलो हैं. उर्वशी और जेसन एक साथ क्या कर रहे थे, आइए जानते हैं!

-------------------------------------------------------------------------------------------

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले गाड़ी से उर्वशी उतरती हैं और फिर पीछे की तरफ से जेसन डेरुलो उतरकर उर्वशी के बगल में खड़े हो जाते हैं; जो उर्वशी के साथ फिर मीडिया के सामने पोज भी करते हैं. कुछ दिन के लिए जेसन इंडिया में हैं और आपको बता दें कि वो और उर्वशी काफी अच्छे दोस्त हैं और एक साथ ‘जानू’ गाने पर काम भी कर चुके हैं. जहां उर्वशी सिल्वर कॉर्सेट टॉप में हॉट लग रही थीं, जेसन रिप्ड जीन्स और स्वेटशर्ट में काफी कूल लग रहे थे.

---------------------------------------------------------------------------------------------------