एसआरएमएस आईएएचएस में 2026 बैच के विद्यार्थियों के स्वागत में हुई फ्रेशर पार्टी

बरेली,24 नवंबर। एसआरएमएस इंस्टीट्यूट आफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज (आईएएचएस) में कल 2026 बैच के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी हुई। विद्यार्थियों के वाइब्रेंट क्लब की ओर से हुई इस पार्टी में डॉली सिंह मिस फ्रेशर और समर्थ सिंह दुआ मिस्टर फ्रेशर चुने गए। मिस्टर स्टार आफ इवनिंग आशीष राना और मिस स्टार आफ इवनिंग इवनिंग तृप्ति सिंह रहे। स्टार ऑफ इवेंट का खिताब सचिन को मिला। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी ने महंगी हो रही जांचों को सस्ता करने के लिए रिसर्च करने का संदेश दिया।
एसआरएमएस इंस्टीट्यूट आफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज (आईएएचएस) में रेट्रो बॉलीवुड थीम पर हुई फ्रेशर पार्टी में संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी ने नए विद्यार्थियों को पैरामेडिकल की भूमिका के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर फील्ड में जितनी जरूरत डॉक्टरों की है, मरीजों के लिए उतना ही महत्वपूर्ण एलाइड एंड हेल्थकेयर भी है। इसकी डिमांड भी बढ़ती जा रही है। इसीलिए इन प्रोफेशनल कोर्स की ओर युवाओं का रुझान भी बढ़ रहा है। बीएससी के बाद आप लोग इसमें एमएससी करें और फिर रिसर्च कर विशेषज्ञता हासिल करें। महंगी होती जांचें किस तरह कम हों इस पर रिसर्च जरूरी है। देव मूर्ति जी ने अगले वर्ष एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज का कैंपस टू खोले जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसमें 15 अन्य कोर्स की भी पढ़ाई की जाएगी। जिससे एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज में 700 बच्चों का एडमिशन लेना संभव हो जाएगा।
इससे पहले चेयरमैन देव मूर्ति, डायरेक्टर आदित्य मूर्ति, ट्रस्ट सलाहकार सुभाष मेहरा, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एमएस बुटोला और एसआरएमएस इंस्टीट्यूट आफ एलाइड एंड हेल्थ केयर साइंसेज की प्रिंसिपल डॉ. जसप्रीत कौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना एवं संस्थान गीत के बाद आरंभ हुई फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस और फिल्मी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग कालेज की प्रिंसिपल डा.प्रतिभा श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यू शिवांग चौधरी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, पैरामेडिकल कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
