कब्ज की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो रोजाना इन चीजों का करें सेवन

दिल्ली। गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से कब्ज की समस्या होती है। कब्ज होने के कई अन्य कारण भी हैं। इनमें शराब और चाय का अधिक सेवन, भूखे पेट रहना, धूम्रपान और डाइट में फाइबर की कमी है। लंबे समय तक कब्ज की समस्या होने से बवासीर का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए खानपान और रहन-सहन में सुधार करें। साथ ही रोजाना योग और एक्सरसाइज जरूर करें। वहीं, कब्ज की समस्या जटिल होने पर डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसके अलावा, कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना इन चीजों का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-

पपीता पेट के लिए वरदान साबित होता है। इसके सेवन से पेट संबंधी विकार दूर होते हैं। साथ ही कब्ज भी गायब हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पपीता में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रिच फूड खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है। डॉक्टर भी कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पपीता खाने की सलाह देते हैं। इसमें प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह में पपीते का सेवन करें।

डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए ओटमील खाने की सलाह देते हैं। आप दिन की शुरुआत ओटमील से कर सकते हैं। इसमें आवश्यक पोषक तत्व आयरन, फोलेट, कॉपर, मैंगनीज, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और बीटा ग्लूकोज पाए जाते हैं। फाइबर लिवर के लिए फायदेमंद होता है। फाइबर रिच फ़ूड खाने से पाचन तंत्र सही से काम करता है। वहीं, कब्ज की समस्या से भी निजात मिलता है। ओटमील खाने से मोटापा और मधुमेह में भी आराम मिलता है। वहीं, रोजाना दाल खाने से भी कब्ज की समस्या दूर होती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper