कुछ ही दिनों बाद लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन

Solar Eclipse Surya Grahan 2024 : 8 अप्रैल 2024, सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार रात में 9 बजकर 12 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू होगा और मध्य रात्रि में 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण बेहद ही दुर्लभ होगा। सूर्य ग्रहण का बहुत ही अधिक ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व होता है है। ग्रहण का देश-दुनिया पर शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ग्रहण के कारण 7.5 मिनट तक सूर्य दिखाई ही नहीं देगा। इससे पहले 1973 में सूर्य इतनी देर तक नहीं दिखाई दिया था और यह ग्रहण अफ्रीकी महाद्वीप पर दिखाई दिया था। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 8 अप्रैल को लगने वाला यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है। इन राशियों के जातकों को धन- लाभ होगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आइए जानते हैं, साल के पहले सूर्य ग्रहण से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

मेष राशि-

इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि-

इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशि-

इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी।
धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।
व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper