Sunday, March 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

चंडीगढ विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित वेट लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में ए एस एम डिग्री कॉलेज बदायूँ की मानसी चामुण्डा ने रजत पदक प्राप्त किया

बरेली ,31जनवरी। नार्थ ईस्ट जोन अन्तर विश्वविद्यालयी वेट लिफ्टिंग (महिला) प्रतियोगिता दिनाँक 26 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक चण्ढीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित हुई जिसमें विश्वविद्यालय की(महिला) खिलाड़ी ने 49 भार वर्ग में कु० मानसी चामुंडा आसिम सिद्दीक मैरोरियल डिग्री कालेज बदायूँ ने रजत पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
मा०कुलपति महोदय ने रजत पदक विजेता को विश्वविद्यालय का नाम ऊँचा करने और विजयी रहने का आर्शीवाद दिया। साथ ही क्रीड़ा सचिव प्रो० आलोक श्रीवास्तव, सचिव, क्रीड़ा परिसर डा० नीरज कुमार एवं कुलसचिव श्री अजय कृष्ण यादव जी द्वारा पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी को बधाई दी।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------