चाय के साथ नमकीन खाने वाले हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

नई दिल्ली: ज्यादातर लोग चाय के साथ नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोगों को यह पता होता है कि ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दिन की शुरूआत करनी हो या फिर शाम को बालकनी में बैठकर मौसम का लेना हो मजा, चाय के शौकीन लोग चाय पीने का कोई बहाना नहीं छोड़ते हैं। लेकिन ऐसा करते समय कई बार अनजाने में कुछ ऐसी गलती हो जाती है, जो व्यक्ति की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां, ज्यादातर लोग चाय के साथ नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोगों को यह पता होता है कि ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

चाय के साथ नमकीन खाने के नुकसान

पेट में मरोड़-
दूध से बनी चीजों के साथ नमकीन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय में दूध डाला जाता है और उसके साथ नमकीन खाने से सेहत को नुकसान होता है। नमकीन में रिफाइंड कॉर्ब्स मौजूद होते हैं। जिसे पचाने में बहुत समय लगता है। इसके साथ आप चाय का सेवन करेंगे, तो पेट में मरोड़ महसूस हो सकती है।

एसिडिटी की समस्या-
नमकीन में मेवे भी डाले जाते हैं। चाय के साथ मेवों का सेवन नहीं करना चाहिए। मेवों वाली नमकीन के साथ चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

अपच की समस्या-
कई बार नमकीन स्वाद में खट्टी-मीठी होती है, जिसका सेवन भी चाय के साथ नहीं करना चाहिए। चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन करने से अपच (्रल्ल्िरॅी२३्रङ्मल्ल) और पेट में गैस बनने लगती है।

पाचन तंत्र पर बुरा असर-
चाय के साथ हल्दी वाली नमकीन का सेवन करने से बचें। इससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है।

पेट में दर्द-
चाय के साथ बेसन वाली नमकीन, बेसन सेव या मठरी खाने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper