जानें अपने पीछे कितनी जायदाद छोड गए हैं सतीश कौशिक, तीन दशक तक इंडस्ट्री पर किया राज

मुंबई. मशहूर एक्टर, कॉमेडियन और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता का आज तड़के निधन हो गया। एक्टर के यूं अचानक निधन से हर कोई हैरान है। बता दें कि एक्टर का शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई ले जाया जाएगा। बता दें कि सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं। सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री में लंबा वक्त गुजारा। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सतीश कौशिक अपने पीछे परिवार के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए हैं।

सतीश कौशिक ने करीब तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। इन वर्षों में उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय का जादू बिखेरा, बल्कि अपने निर्देशन और डायलॉग लेखन से भी खूब दिल जीते। जनवरी में जी5 पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ में उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता।

अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने करोड़ों की दौलत कमाई। अपनी पत्नी और बेटी के लिए वह अच्छी खासी संपत्ति छोड़कर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर करीब 40 करोड़ रुपये की दौलत के मालिक थे। बता दें कि सतीश कौशिक होली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली आए थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, मगर एक्टर को वह बचा नहीं सके।

सतीश कौशिक ने गुरुवार तड़के आखिरी सांस ली। एक्टर का शव पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई ले जाया जाएगा। उम्मीद है कि आज 3 बजे तक सतीश कौशिक का शव मुंबई पहुंच जाएगा, इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि एक्टर कंगना रणौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाले थे। कुछ समय पहले ही उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper