उत्तर प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण में होने वाले मतदान के क्रम में चल रहे ई0वी0एम0 की कमिश्निंग का किया निरीक्षण

बरेली, 28 अप्रैल। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कल लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत लोकसभा क्षेत्र 24-आंवला तथा 25-बरेली के तृतीय चरण में मतदान होने के क्रम में परसा खेड़ा स्थित राज्य भंडारण निगम परिसर में चल रहे ई0वी0एम0 की कमिश्निंग का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का अक्षरशः से अनुपालन किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान पूर्व ई0वी0एम0 की पूर्णतः जांचकर तैयार करने सम्बंधी कार्यों का निरीक्षण किया तथा वेयरहाउस से मतदान कर्मियों को ईवीएम प्रदान करने तथा जमा कराने संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से दिशा निर्देश प्रदान किये।

-------------------------------------------------------------------------------------------

उक्त के अतिरिक्त ईवीएम के रखरखाव, सुरक्षा तथा सुरक्षा हेतु लगे सीसीटीवी कैमरों आदि का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी(वि./रा.)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, ए0आर0ओ0 गण सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------