तांत्रिक ने पति से नजदीकी बढ़ाने के लिए पत्नी को बताया ऐसा उपाय, फिर आधी रात तांत्रिक ने जो किया…

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कस्बा भोगांव में दिल्ली के जहांगीरपुरी की रहने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा होगा, उसने सोचा भी न था। महिला अपने पति से नजदीकियां बढ़ाने के लिए पूजा कराने को तांत्रित के पास आई थी। तांत्रिक ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा। आधी रात को पूजा होगी। इसके बाद तांत्रिक ने उसे सोने के लिए एक कमरा दे दिया। शनिवार की रात जब महिला सो रही थी, तभी तांत्रिक दवे पांव कमरे में आया और महिला को दबोच लिया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। पुलिस के आने से पहले ही तांत्रिक भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बिहार के मुंगेर जिला की रहने वाली एक महिला वर्तमान में दिल्ली के जहांगीरपुरी में अपने बच्चों के साथ रह रही है। पति दूसरी जगह पर काम करता है। पति के साथ रहने के लिए महिला पूजा अर्चना करना चाहती थी। वह जिस कंपनी में काम करती है, उस कंपनी में काम करने वाले एक शख्स ने उसे तांत्रिक का नंबर दिया। महिला ने जब फोन किया तो तांत्रिक ने उसके कष्ट निवारण के लिए 27 जुलाई को 29 जुलाई को भोगांव रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। वहां से तांत्रिक महिला को लेकर गांव सुरजनपुर चला गया। महिला से कहा कि वह रात को आराम करे। कल उसकी समस्या निवारण के लिए पूजा शुरू करेंगे। रात को महिला कमरे में सो रही थी, तभी तांत्रिक प्रशांत सिंह निवासी गांव सुरजनपुर कमरे में आ गया और महिला से छेड़छाड़ करने लगा।

महिला जाग गई और विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। तांत्रिक ने महिला को धमकी देते हुए पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बाबा वहां से भाग गया था। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper