Saturday, October 3, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप -1140 करोड़ रुपये से 31 किलोमीटर मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण, शौचालय, वाटर कियोस्क, टिन शेड, बैठने और प्रकाश की सुविधाओं से संवर रहा परिक्रमा पथ

डा विशाखा श्रीवास्तव
टीएलटी अयोध्या। दीपोत्सव और परिक्रमा मेला से पहले 14 कोसी परिक्रमा मार्ग अब आधुनिक सुविधाओं और बेहतर आवागमन के साथ नए स्वरूप में दिखेगा। परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य अंतिम चरण में पहुंच रहा है। करीब 1140 करोड़ रु की लागत से 31 किलोमीटर लंबे परिक्रमा पथ को फोरलेन बनाया जा रहा है। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की कुल लंबाई लगभग 42 किलोमीटर है,।
इस परियोजना को दीपोत्सव से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।इस पर अब श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क के साथ शौचालय, वाटर कियोस्क, टिन शेड, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
14 कोसी परिक्रमा अयोध्या की प्राचीन धार्मिक परंपरा से जुड़ा है। श्रद्धालु इस परिक्रमा को पूरा करके रामनगरी की धार्मिक सीमा की परिक्रमा करते हैं। सरकारी आंकड़े के मुताबिक पिछले सालों में करीब 30लाख श्रद्धालु परिक्रम में शामिल हुए हैं। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच इस मार्ग का फोरलेन निर्माण यातायात और परिक्रमा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण है। मार्ग के विभिन्न हिस्सों में सड़क चौड़ीकरण के साथ श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाओं को भी विकसित किया जा रहा है। जिसमें शौचालय, वाटर कियोस्क, टिन शेड, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था शामिल हैं । मोदहा के पास फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। दीपोत्सव से पहले पूरे 42 किलोमीटर मार्ग को तैयार करने पर जोर है।

पीली रेलिंग और रोशनी से जगमग होगा परिक्रमा मार्ग –

-------------------------------------------------------------------------------------------

लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि परियोजना में परिक्रमा मार्ग के डिवाइडर पर आकर्षक पीले रंग की रेलिंग लगाई जा रही है। मार्ग के बीच-बीच में पौधारोपण के बाद ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। वहीं पूरे मार्ग को रोशन करने के लिए भगवान श्रीराम की स्मृति से जुड़ी आकर्षक लाइटें लगाई जा रही हैं। ऐसे में दिन के साथ रात में भी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप अधिक आकर्षक दिखाई देने लगा है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------