Saturday, October 3, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या के पारंपरिक उत्पादों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, -ट्रेड शो में लोकप्रिय रही कुल्हड़ वाली दही-जलेबी, पेड़ा और चिकनकारी -नोएडा ट्रेड शो में अयोध्या के उद्यमियों ने किया लाखों का कारोबार, अमेरिका, ब्रिटेन और दुबई के खरीदारों ने दिखाई दिलचस्पी,


डा विशाखा श्रीवास्तव
टीएलटी अयोध्या, । नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में अयोध्या की कुल्हड़ वाली दही-जलेबी, पेड़ा और चिकनकारी के उत्पादों ने खरीदारों का ध्यान खींचा।, वहीं उद्यमियों को नए कारोबारी संपर्क, ऑर्डर और विदेशी खरीदारों से सीधी बातचीत का अवसर मिला।ट्रेड शो में पूनम सिंह इम्ब्रॉयडरी एंड कॉच, मौर्य स्वीट्स भंडार और मौर्य स्वीट्स एंड कैफे जैसे स्थानीय उद्यमों ने हिस्सा लिया। इन उद्यमियों ने ट्रेड शो में अच्छी कमाई की।, अमेरिका, ब्रिटेन और दुबई के खरीदारों से भी सीधी मुलाकात की। जिला उपायुक्त उद्योग प्रभात रंजन शुक्ला के मुताबिक उद्यमियों को इतने बड़े प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का अवसर मिला। ओडीओसी व ओडीओपी योजना, एमएसएमई प्रोत्साहन और प्रशासनिक सहयोग से उन्हें उत्पादों के प्रदर्शन के साथ मुनाफा और नेटवर्किंग का भी अवसर मिला।

कुल्हड़ वाली दही-जलेबी बनी ट्रेड शो में आकर्षण –
ओडीओसी योजना के तहत मौर्य स्वीट्स भंडार के प्रोप्राइटर दीप नारायण मौर्य ने कुल्हड़ वाली दही-जलेबी के साथ ट्रेड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि उनके स्टॉल पर रोजाना करीब 35 से 40 हजार रुपये का टर्नओवर रहा।ट्रेड शो के दूसरे दिन से ही घरेलू खरीदारों के साथ विदेशी मेहमानों ने भी अयोध्या की पारंपरिक कुल्हड़ वाली दही-जलेबी का स्वाद चखा। ओडीओसी योजना के तहत मौर्य स्वीट्स एंड कैफे की प्रोप्राइटर पम्मी मौर्य ने पेड़े के साथ ट्रेड शो में भाग लिया। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो में उनके उत्पाद को लेकर प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य देशों से आए प्रतिभागियों में भी विशेष रुचि दिखाई।
चिकनकारी के कपड़ों की डिमांड,-
पूनम सिंह ने बताया कि उनके स्टॉल पर चिकनकारी के कपड़ों की खासी मांग रही। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो से उन्हें अच्छा एक्सपोजर मिला और अमेरिकी, ब्रिटिश और दुबई के खरीदार से मीटिंग हुई। जयपुर और दिल्ली के मॉल मैनेजरों का भी सहयोग मिला, जिससे उनके उत्पादों के ऑर्डर प्राप्त हुए। इस ट्रेड शो से उन्हें करीब पांच लाख रुपये का मुनाफा हुआ।
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में अयोध्या की हाईफ्लो इंडस्ट्रीज को भी कारोबार विस्तार के नए अवसर मिले। ट्रेड शो के दौरान कंपनी ने करीब 20 से 25 नए डीलरों और स्टार्टअप से मुलाकात की। ये सरकार की ओडीओसी, ओडीओपी और एमएसएमई प्रोत्साहन जैसी योजनाओं के जरिए स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है। कुल्हड़ वाली दही-जलेबी, पेड़ा, चिकनकारी और अन्य पारंपरिक उत्पादों को मिले इस मंच से उद्यमियों को नए कारोबारी संपर्क, ऑर्डर और बाजार विस्तार की संभावनाएं मिली हैं।

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------