दुनियाभर में अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं यहां की महिलाएं, ये है सुंदरता का राज

वैसे तो महिलाएं बहुत सूंदर होती है। ईश्वर ने उन्हें फुर्सत में बनाया है लेकिन फिर भी दुनियाभर में ऐसे बहुत से स्थान हैं जहां की महिलाओं की खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी खास जगह के बारे में बता रहे हैं जहां की महिलाओं की खूबसूरती बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती है।

पाकिस्तान के काराकोरम की पहाड़ियों पर रहने वाले हुंजा जाति की महिलाएं अपनी खूबसूरती के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। हुंजा जाति की इन महिलाओं की संख्या लगभग 87 हजार है। ये देखने में अपनी उम्र से काफी कम नजर आती हैं। यहां कि महिलाएं 65 वर्ष की प्रौढ़ावस्था में भी बच्चे को जन्म देती हैं।

यहां 120 वर्ष तक लोग जिंदा रहते हैं। इन लोगों का स्वास्थ्य भी काफी अच्छा होता है, कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी का तो यहां नामोनिशान भी नहीं है। अत्याधिक ठंडा मौसम होने के बावजूद लोग यहां ठंडे पानी से नहाते हैं। हुंजा जाति के लोग वही खाना खाते हैं जिसकी पैदावार वे खुद करते हैं। यहां के लोग प्रतिदिन अखरोट का सेवन करते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper