आखिर गाड़ी में ट्रेवल करते समय क्यों आती है ज्यादा नींद, जानिए क्या है इसकी वजह

नई दिल्ली: आजकल ट्रेवलिंग का शौक तो हर किसी को होता ही है लेकिन इसके दौरान अक्सर कुछ देर बाद नींद आने लगती है। क्या आप जानते हैं इसकी वजह क्या है, इस बारे में जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि ये किसी के भी साथ होता है। जब किसी बच्चे को सुलाते हैं तो उसे थपथपाने से नींद आ जाती है। इसलिए चलती गाड़ी में हिलना भी नींद आने का एक कारण माना जाता है।

बच्चो की तरह बड़ों को भी हिलने से नींद आ सकती है। रिसर्च के बाद अनुसंधानकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि किसी को भी सबसे पहले तो अपनी नींद को संतुलित बनाना होगा। दूसरा वाहन बनाने वाली कंपनियों को सीट डिजाइन करते वक्त भी इस बात पर गौर फरमाना होगा कि वह चालक के अनुरूप हो। कुल मिलाकर संतुलित नींद लें जोकि 7-9 घंटे के बीच होना जरूरी है। फिर आप गाड़ी चलाते वक्त नींद आने की समस्या से बच सकते हैं।
-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------


