देश के इन राज्यों में बरसेगा गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी…

नई दिल्ली। साल का चौथा महीना यानी की अप्रैल शुरू हो गया है। वहीं, देशभर के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। अचानक ही तापमान तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। इसकी वजह से सुबह होते-होते गर्मी बढ़ती जा रही है और दोपहर में तो बिना पंखे के गुजारा संभव नहीं हो पा रहा है। बीते माह के अंत और अप्रैल माह की शुरुआत में पड़ रही इतनी गर्मी को देखते हुए जून तक देश के कई राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ सकती है।

अप्रैल से लेकर जून तक लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने भी कहा है कि अप्रैल से जून की अवधि के दौरान ज्यादा गर्मी पड़ेगी। इसका सबसे बुरा प्रभाव मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय हिस्सों पर देखने को मिलेगा। आईएमडी के महानिदेशक ने कहा कि अप्रैल-जून के महीने में देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तरी ओडिशा के कुछ भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। इन तीन महीनों के दौरान मैदानी इलाकों के ज्यादातर हिस्सों में लू चलने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन राज्यों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी उनमें गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक का उत्तरी भाग, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ का उत्तरी हिस्सा और आंध्र प्रदेश भी शामिल है। अप्रैल के महीने में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। अप्रैल महीने में मध्य भारत के कई भागों में और उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के आसपास के इलाकों में सामान्य से ज्यादा गर्मी वाले दिन रहने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश ऐसा अकेला राज्य नहीं है जहां पर सूरज आग उगल रहा है। राजस्थान के फलोदी में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा पहुंच चुका है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में जोधपुर के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगा। वहीं ऐसा ही हाल केरल का भी है। केरल में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। यहां पर अप्रैल की शुरुआत में ही लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper