उत्तर प्रदेश

धान क्रय केंद्र पर धान विक्रय करने वाले किसानों को 48 घंटे में किया जाएगा भुगतान : जिलाधिकारी

 

बरेली, 17 नवम्बर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने समस्त कृषकों बन्दुओ से अपील की है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत जनपद में स्थापित विभिन्न क्रय संस्थाओं के संचालित 151 धान क्रय केंद्र पर धान को बेचे।

उन्होंने बताया कि धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति कुंतल कॉमन एवं ग्रेड ए का 2203 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित है। प्रत्येक क्रय केंद्र पर धान विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान 48 घंटे में किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी, इसलिए वह अपना धान नजदीकी क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें।

जिलाधिकारी ने कृषक बंधुओं से यह भी अपील की है कि धान विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0581-400 2279 एवं टोल फ्री नंबर 18001800150 एवं व्हाट्सएप नंबर 7839565063 पर संपर्क कर अपनी समस्याओं को अवगत करा सकते हैं, जिनका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

--------------------------------------------------------------------------------------------------- https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be