प्रदेशीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में बरेली मंडल टीम ने जीता कांस्य

बरेली,10 सितम्बर। दिनांक 8 सितम्बर से आगरा में आयोजित प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी जिमनास्टिक प्रतियोगिता में बरेली मंडल की अंडर-14 बालक तथा बालिकाओं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। टीम ने टीम मैनेजर आदेश सिंह यादव श्री गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज बरेली तथा ऐश्वर्या शुक्ला द्रौपड़ी कन्या इंटर कॉलेज, बरेली के कुशल नेतृत्व एवं कोच कुश अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की।

बालक टीम में शौर्य सिंह,गर्वित कुमार, रुद्राक्ष प्रताप,अक्ष बाजपेई, अमन सागर, आयुष शेखर,सागर तथा बालिका वर्ग की टीम में श्रष्टि, अंकिता, आकांक्षा, अनु साहू, वेदिका और वंशिका के शानदार प्रदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई।
-------------------------------------------------------------------------------------------
इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल श्री रामाज्ञा कुमार जी , जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली डॉ.अजीत कुमार जी ,मंडलीय क्रीड़ा सचिव श्री नईम अहमद व श्रीमती अरविंदर कौर प्रधानाचार्या गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज कॉलेज बरेली ने खिलाड़ियों, टीम मैनेजर एवं कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

