मानव सम्पदा पोर्टल से अब आहरित होगा समस्त अधिकारियों/कार्मिकों वेतन : जिलाधिकारी

 

बरेली, 17 दिसम्बर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के आदेशानुसार माह दिसम्बर 2023 का वेतन जो 01 जनवरी 2024 को देय होगा, मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि मानव सम्पदा पोर्टल के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा निर्गत निर्देश के क्रम में मानव सम्पदा पोर्टल एवं डी0डी0ओ0 पोर्टल के डाटा के आधार पर वेतन आहरण हेतु निर्देश दिये गये हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि समस्त कार्यालयों के प्रत्येक कार्मिकों का पूर्ण विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अध्याविधिक कर लिया जाये। प्रत्येक कर्मचारी के मानव सम्पदा विवरण में ई-सैलरी कोड में सम्बंधित कार्मिकों का डी0डी0ओ0 पोर्टल पर वेतन आहरण हेतु प्रयोग में लाये जाने वालेEmployee Code की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से पूर्ण कर दी जाये। मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रत्येक ऑफिस आई0डी0 के सापेक्ष कोषागार कोड (बरेली कोषागार कोड-1100) तथा आहरण एवं वितरण अधिकारी का डी0डी0ओ0 कोड अंकित किया जाये।

उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों द्वारा उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये ताकि माह दिसम्बर 2023 का वेतन जोकि 01 जनवरी 2024 को देय होगा। मानव सम्पदा पोर्टल एवं डी0डी0ओ0 पोर्टल के समेकित एवं प्रमाणित डेटा के आधार पर आहारित किया जा सके।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper