Sunday, April 26, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मेरठ में शादी के 35 साल बाद अवैध संबंधों को लेकर पति ने की पत्नी की गर्दन काटकर हत्या, सनसनी फैली

मेरठ। शहर के लिसाडी गेट थाना क्षेत्र में बीती रात एक शख्स ने शादी के 35 साल बाद अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। मौके का नजारा देख आसपास के लोग भी कांप उठे। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था ओर अवैध संबंधों के शक में यह हत्या हुई थी।

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाटव गली में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार देर रात दो बजे की है। बताया गया कि पत्नी रात में सो रही थी, इसी दौरान पति ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीं, सुबह को मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक, सतलीव की शादी 35 साल पहले जाटव वाली गली निवासी इसरार से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। लेकिन पति-पत्नी में आए दिन विवाद रहता था। बताया जा रहा है कि इसरार पत्नी पर शक करता था। इसके चलते ही उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इसरार स्कूल संचालक है और तारापुरी में स्कूल चलाता है। उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------