राजा डीलक्स में प्रभास के साथ नजर आ सकती हैं अनुष्का शेट्टी

बाहुबली: द बिगनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन में एक साथ नजर आ चुके प्रभास और अनुष्का शेट्टी को लेकर कहा जा रहा है कि यह दोनों जल्द की एक और फिल्म और एक साथ नजर आ सकते हैं। निर्माता इन दिनों अनुष्का शेट्टी से प्रभाव के अपोजिट काम करने के को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

प्रभास और अनुष्का शेट्टी के प्रशंसक उनके एक फिल्म के लिए फिर से आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और ऐसा लग रहा है कि उनका सपना जल्द ही सच हो सकता है। दोनों सितारे निर्देशक मारुति की राजा डीलक्स में मुख्य भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रभास ने इस फिल्म को साइन कर लिया है और अनुष्का शेट्टी के भी जल्द ही इस फिल्म से जुडऩे की सम्भावना है। अनुष्का शेट्टी के निर्णय लेने के बाद एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। साहो स्टार ने निर्देशक मारुति के साथ राजा डीलक्स नामक एक कॉमेडी फिल्म साइन की है। कथित तौर पर, उन्होंने सुझाव दिया कि अनुष्का शेट्टी महिला प्रधान के लिए एकदम फिट होंगी। प्रभास के सुझाव के बाद, राजा डीलक्स के निर्माताओं ने अनुष्का शेट्टी के साथ बातचीत शुरू की।

प्रभास और अनुष्का शेट्टी सालों से अच्छे दोस्त हैं। अक्सर, इन दोनों की शादी की खबरों को लेकर समाचार आते रहते हैं। हालांकि, प्रभास और अनुष्का ने कहा है कि वे रिलेशनशिप में नहीं हैं। इससे पहले एक इंटरव्यू में अनुष्का शेट्टी ने प्रभास को अपना 3 बजे का दोस्त बताया था। दोनों ने बिल्ला, मिर्ची, बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन जैसी गिनती की फिल्मों में काम किया है। निर्देशक मारुति इन दिनों गोपीचंद और राशि खन्ना की पक्का कमर्शियल के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को पूरा करने के बाद ही वे राजा डीलक्स को शुरू करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper