राशिफल 2 दिसम्बर 2022ः आज इन पांच राशियों के लोगों पर बरसेगी फुल कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि
आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने का प्रबल योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। आप अपने हर काम को जोश के साथ पूरा करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार का वातावरण खुशहाल बनेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

वृषभ राशि
आज शादीशुदा लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। आपको अपनी सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा होने के योग हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास साबित होगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम को भी आसानी से पूरे कर लेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

कर्क राशि
आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा साबित होगा। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आज कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। खास लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि होने की संभावना नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। साथी से कोई खूबसूरत उपहार मिल सकता है, इससे आपके रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

कन्या राशि
आज आपको कामकाज में लगातार सफलता मिलेगी। घर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

तुला राशि
आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आज नई योजनाएं आपके सामने आ सकती हैं। अच्छे लोगों के साथ रहना फायदेमंद साबित होगा। आपका खुद के ऊपर विश्वास बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आपके द्वारा किए गए किसी काम को सफल होता देखकर नई चुनौतियों का सामना करने का हौसला बना रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। पैसा कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। ऑफिस के काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आप बेवजह की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने जरूरी कामों को समय रहते पूरा करना होगा अन्यथा आगे समस्या हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

धनु राशि
आज स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें।

मकर राशि
आज का दिन व्यापारियों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पारिवारिक बिजनेस में विस्तार के लिए भाई का सहयोग मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि
आज आप अपनी मेहनत पर ज्यादा भरोसा करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे करने में सफल रहेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। किसी महिला मित्र से धन लाभ हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि
आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बेहतर करने की कोशिश करेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper