राशिफल 27 अक्टूबर 2023ः आज इन राशि के लोगों की खुलेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि- परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। तनाव से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज का दिन अपने रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। याद रखें कि एक अच्छे रिश्ते में इमोशनल बॉन्ड बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाता है। आज आप साथी से अपने जीवन के कुछ खास पहलू को साझा करने में असहज महसूस करेंगे। यह आपके पुराने अनुभवों के कारण हो सकता है। आपको अपनी बात शेयर करते समय यह झिझक होगी कि शायद आपका साथी आपकी बात को पूरी तरह से समझें। लेकिन याद रखें कि कुछ बातों को छिपाने से आपके रिश्ते में बाधा आ सकती है।

वृष राशि- आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाणी में कठोरता तो रहेगी, परन्तु वाणी का प्रस्ताव भी बढ़ेगा। साथी संग बिताए गए पलों से आपका रिश्ता मजबूत होगा। पार्टनर से खुलकर बातचीत करें। इससे रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा। याद रखें कि प्रेम एक निरंतर विकसित होने वाली यात्रा है। साथी को ज्यादा से ज्यादा जानने और समझने का प्रयास करें, भले ही आपने एक लंबा समय एक-दूसरे के साथ बिताया हो।

मिथुन राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज आपके सितारे लव लाइफ में आ रही दिक्कतों पर विचार करने के लिए आपको प्रेरित करते हैं।

कर्क राशि- कारोबार का विस्तार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता-पिता को कष्ट होगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सुखद समाचार म‍लिंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आज आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। इस ऊर्जा का उपयोग करें और साथी से खुलकर अपने दिल की बात साझा करें।

सिंह राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता का साथ म‍लिगा। संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन परेशान हो सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके लिए रिश्ते को एक नए सिरे से शुरुआत करने का अच्छा समय है। इससे लव लाइफ की सभी कड़वाहटें दूर होंगी और साथी संग आपका रिश्ता बेहतर होगा।

कन्या राशि- सन्तान को कष्ट होगा। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में सौहार्द बनाये रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परन्तु परिवार से दूर हो सकते हैं। क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो बेहतर लव लाइफ के लिए डेली रूटीन से अलग साथी संग कुछ रोमांचक पलों को बिताने का प्लान बनाएं। आज रिश्ते में प्यार और मिठास लाने का परफेक्ट दिन है।

तुला राशि- वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। आत्मसंयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आपसी मतभेद भी हो सकते हैं। आज अपनी इच्छा पूर्ति को बढ़ावा देने के बजाय खुद पर भरोसा रखें। आपकी ईमानदारी से आपका साथी आकर्षित होगा और आपकी सराहना करेगा।

वृश्चिक राशि– पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। याद रखें कि कई बार लोगों आत्मसंदेह की स्थिति में होते हैं। ऐसा होना बिल्कुल सामान्य है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी भावनाओं को लेकर साथी से बातचीत करें।

धनु राशि– व्‍यर्थ के व‍विदों से बचने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आज आप अपने किसी करीबी व्यक्ति को यह जता सकते हैं कि वह आपके जीवन में कितना मायने रखते हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आपका पार्टनर भावनात्मक जुड़ाव के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करेगा।

मकर राशि- संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। अतिविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आएगी। आज आप और आपका पार्टनर मानसिक दबावों में खुद को घिरा हुआ पा सकते हैं। यह आपको पुराने अनुभवों, असुरक्षा की भावना या किसी समस्या से अपरिचित होने की वजह से हो सकता है।

कुंभ राशि– व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों आदि से बचें। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। लाभ में कमी आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। सुखद समाचार म‍लिंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यह साथी से अपनी चिंताओं को व्यक्त करने का सबसे अच्छा समय है। आज आप पार्टनर संग फ्यूचर प्लानिंग, फाइनेंसशियल गोल्स या घर का बजट बनाने को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मीन राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। धार्मि‍क यात्रा के योग हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। रिलेशनशिप में इन बातों का पता लगाने के लिए समय निकालें कि साथी संग आपका रिश्ता कहां आप पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और कहां दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper