Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गोंडा में ताइक्वांडो का दम, 108 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार हुनर

गोंडा: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग, उत्तर प्रदेश और जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्रों से 108 बालक-बालिकाओं ने अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

नन्हे खिलाड़ियों से लेकर वरिष्ठ प्रतिभागियों तक ने दिखाया दम

प्रतियोगिता में छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ खिलाड़ियों तक ने तकनीक, खेल कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के मुकाबलों ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की जमकर सराहना की गई।

राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में हॉकी, हैंडबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एकता और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ ली।

इन निर्णायकों ने निभाई अहम जिम्मेदारी

प्रतियोगिता के दौरान सार्थक सिंह, दीपांकुर सिंह, प्रणय प्रजापति, पलक तिवारी, अनन्या सिंह और जिया सिंह सहित अन्य निर्णायकों ने मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका निभाई।

-------------------------------------------------------------------------------------------

इन खिलाड़ियों ने हासिल किया पहला स्थान

प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए डॉ. प्रत्यूष राज ने बताया कि विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में आर्या, रुद्रमा उपाध्याय, आदर्श कुमार, निर्भय, मंशा और अक्षिता शामिल रहे।

द्वितीय स्थान पर मोबिन, तेजस, आदित्य पांडे, विराट पांडेय, अभ्युदय प्रताप सिंह, विधि सिंह, आदित्य आनंद, आध्या सिंह और खुशी ने स्थान हासिल किया।

वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में श्रवण अग्रवाल, विनायक, आर्यन रमेश, अभय आनंद, कुशाग्र, काशवी तेजस्विनी, आँचल मौर्या और आयुष कुमार शामिल रहे।

खेलप्रेमियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी महेंद्र मिश्रा, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, रेलवे गांधी के प्रधानाचार्य मेजर डॉ. राजेश द्विवेदी, केसीआईटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमलेश पटेल सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी, प्रशिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

 

---------------------------------------------------------------------------------------------------