शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : वर्षा सिंह

गोंडा। रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन एवं तनिष्क गोंडा के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ का भव्य आयोजन तनिष्क शोरूम, गोंडा में किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह रहीं। उन्होअपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य करता है।
समारोह में रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल कुमार मित्तल, सचिव रोटेरियन डॉ. आलोक कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन चेतन अग्रवाल, रोटेरियन सुरेंद्र पाल सिंह, ज्योति मित्तल एवं पूजा छाबड़ा ने अतिथियों और सम्मानित शिक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
वहीं, तनिष्क गोंडा की ओर से कमल शाह, विमल शाह, उमेश शाह, गुंजन शाह, सुनीता शाह, विधि शाह एवं अमरेन्द्र शर्मा ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत और सम्मान किया।
समारोह में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. त्रिलोचन सिंह, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. अरविन्द शर्मा, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र, अशोक त्रिपाठी, ऋषि शुक्ला, शरद सिंह, देवेंद्र सिंह, रवि मिश्रा, आनंद शुक्ला, रचना मिश्रा, रचना पॉल, रोली श्रीवास्तव, रिम्पी अलंग, मौसमी सिंह एवं मोहित श्रीवास्तव सहित कुल 25 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन रोटेरियन अशोक त्रिपाठी ने किया। वहीं रोटेरियन गोपाल मित्तल, लव शर्मा एवं अंकित अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान में आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह का समापन सम्मानित शिक्षकों के अभिनंदन एवं सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन एवं तनिष्क गोंडा की इस पहल की सराहना की।

-------------------------------------------------------------------------------------------

