संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बरेली,26 नवम्बर।अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) संतोष कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को संविधान की शपथ ग्रहण करायी।
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
उनके द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिये। सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने को कहा गया और संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों का सभी को अपने जीवन में अनुपालन करने की सलाह दी गयी।
सभी अधिकारियों से अपील की गयी कि सभी को संविधान की प्रति अपने पास अवश्य रखनी चाहिए और उसका अध्ययन करना चाहिए तथा अपने प्रशासनिक जीवन में प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार ही आचरण करना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
