संविधान दिवस पर जनपद के समस्त विद्यालयों में आयोजित हुआ ‘एक स्वर, एक संवाद’ कार्यक्रम

बरेली, 26 नवंबर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली श्री प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 26 नवम्बर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर जनपद बरेली के समस्त विद्यालयों में ‘एक स्वर, एक संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बिशप कॉनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैंट, बरेली में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 09:00 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश, बरेली एवं अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारीगण, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को भारतीय संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें संवैधानिक नैतिकता की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लगभग 3000 प्रतिभागियों तथा जनपद के अन्य कार्यक्रम स्थलों पर लगभग 228000 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रकार जनपद में लगभग 231000 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली श्री प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती जया प्रियदर्शिनी के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग में संविधान के प्रति सम्मान, जागरूकता एवं विधिक चेतना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be
