साली की शादी का न्‍योता न मिलने से दुखी जीजा ने दे दी जान, खुद को फांसी लगाई

Lucknow: लखनऊ के तेलीबाग के गांधीनगर में शनिवार रात रिटायर सैन्यकर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मकान मालिक ने शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सैन्यकर्मी की पत्नी बहन की शादी में शामिल होने गई थी। वहीं, सैन्यकर्मी को ससुराल से निमंत्रण नहीं मिला था। इससे वह काफी आहत था। उधर, पीजीआई के साउथ सिटी में पत्नी से विवाद के बाद पेंटर ने जान दे दी।

मकान मालिक ने देखा शव हरदोई कासिमपुर निवासी अनिल वर्मा (47) सेना से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी विनीता, बेटे अनिकेश और आर्यन है। दो दिन पहले विनीता बच्चों के साथ बहन की शादी में शामिल होने मायके गई थी। अनिल घर पर अकेले थे। उन्हें साली की शादी में आमंत्रित नहीं किया गया था। इस बात से वह परेशान थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक शनिवार रात विनीता ने पति को कॉल की थी। फोन रिसीव नहीं होने पर विनीता ने मकान मालिक से पति की खैरियत लेने को कहा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक मकान मालिक ने ही सबसे पहले अनिल का शव फंदे से लटकते देखा था।

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा गया था। वहीं एक अन्‍य घटनाक्रम में लखनऊ के ही पीजीआई साउथ सिटी निवासी पेंटर रमेश कुमार (45) शनिवार रात शराब पीकर घर लौटा था। पत्नी रीता ने पति को नशे में देख विरोध किया था। जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रविवार सुबह नींद खुलने पर बेटे अमन ने पिता का शव फंदे से लटकते देख शोर मचाया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper