Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

साहित्य को आम बोलचाल में लिखने से भाषा का होता है विकास : प्रियंका -जिला पंचायत सभागार में श्री दुर्गा सप्तसती पुस्तक का हुआ लोकार्पण फोटो


गोंडा। रविवार को जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय संगोष्ठी व श्री दुर्गा सप्तसती पुस्तक लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि डीएम प्रियंका निंरजन ने कहा कि साहित्य को आम बोलचाल में लिखना ही भाषा का विकास है, कठिन शब्दों से आम आदमी साहित्य से जुड नहीं पाता लेकिन अपनी बोल भाषा से उसे अपना पन महसूस होता है। कार्यकम का शुभांरभ भगवान परशुराम व मां भगौती के चित्र पर पुष्प चढाकर नमन के साथ हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व डा संत शरण त्रिपाठी, महेश कुमार सिह प्रो जय शंकर तिवारी, डा अरूण कुमार सिह, सपा नेता सूरज सिंह, भगौती प्रसाद पांडेय समेत अन्य अधिवक्तागणों ने पुस्तक का लोकार्पण कर लेखक राम बुझारथ दृवेदी को बधाई दी। मंच का संचालन आदर्श तिवारी आजाद ने किया। इस मौके पर सिविल बार के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी महामंत्री गौरी शंकर चतुर्वेदी, अवधेश शुक्ल, जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल, उपेंद्र कुमार मिश्न, मनोज कुमार मिश्र, राम आशीष त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पांडेय, संदीप पाण्डेय, शिव बहादुर पाण्डेय, आनंद प्रकाश चतुर्वेदी, लाल जी मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, अजीत तिवारी, संदीप तिवारी, अनूप दृवेदी, विपिन शुक्ला, सहित अन्य उपस्थि रहे।

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------