सितंबर की सफाई में घर से तुरंत हटाएं ये 5 चीजें, वास्तु के अनुसार नकारात्मकता से बचने की मान्यता
सितंबर की शुरुआत के साथ त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। ऐसे में घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार घर में लंबे समय से बेकार पड़ी या टूटी-फूटी चीजों को नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसी चीजों को घर से हटाने से सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद मिल सकती है। सितंबर की शुरुआत में सफाई करने जा रहे लोगों के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें घर से हटाने की सलाह दी जाती है।
बंद या खराब घड़ी

घर में लंबे समय से बंद या खराब पड़ी घड़ी रखने से बचना चाहिए। अगर घड़ी ठीक हो सकती है तो उसे दुरुस्त करा लें। यदि वह इस्तेमाल के लायक नहीं है तो उसे घर से हटा दें। वास्तु मान्यता में खराब घड़ी को शुभ नहीं माना जाता है।
जंग लगा लोहा और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
पुराने चार्जर, खराब तार, बंद इलेक्ट्रॉनिक सामान और जंग लगा लोहा घर में जमा करके नहीं रखना चाहिए। जो सामान इस्तेमाल में नहीं है, उसे कबाड़ में देने की सलाह दी जाती है।
टूटे बर्तन और चटका हुआ शीशा
टूटे या दरार वाले बर्तन और चटका हुआ शीशा भी घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार ऐसी चीजों को अशुभ माना जाता है। इसलिए घर की सफाई के दौरान इन्हें अलग कर हटाने की सलाह दी जाती है।
-------------------------------------------------------------------------------------------
सूखे पौधे और कांटेदार पौधे
पूरी तरह सूख चुके पौधों को घर से हटा देना चाहिए। वास्तु मान्यता के अनुसार सूखे पौधों को नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। इसके अलावा घर के अंदर कांटेदार पौधे रखने से भी बचने की सलाह दी जाती है।
छत का कबाड़ और पुराने जूते-चप्पल
छत या स्टोर रूम में बेकार सामान लंबे समय तक जमा करके नहीं रखना चाहिए। फटे और बहुत पुराने जूते-चप्पल भी सफाई के दौरान हटा देने की सलाह दी जाती है। वास्तु के अनुसार ऐसे सामान को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता।

