धर्मलाइफस्टाइल

2023 में पड़ेंगे 6 ग्रहण, जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपके जीवन पर पड़ेगा क्या असर

ग्वालियर: नव वर्ष 2023 आने वाला है. ऐसे में सबकी जिज्ञासा जुड़ी हुई है कि आखिर कैसा रहेगा नया साल. जिसको लेकर ग्रहों की चाल और उनके प्रभाव को लेकर कई ज्योतिषियों ने अपना प्रिडिक्शन भी बताया है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं 2023 में पड़ने वाले ग्रहणों के बारे में. ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी ने विस्तार से बताया इस साल हिंदू नववर्ष के अनुसार 6 ग्रहण लगेंगे. जिनमें तीन सूर्यग्रहण और 3 चंद्रग्रहण होंगे. तो आइए जानते है क्या होगा इन ग्रहणों का आपके जीवन पर असर…

सूर्य,बुध,धनु,शुक्र,शनि,मकर,गुरु,मीन,चंद्र,राहु,मेष,केतु,तुला में रहेंगे.वहीं नए वर्ष का सूर्य उदय सुबह 6:54 पर होगा.साल के पहले दिन सूर्य रवि तिथि में शनि देव एवं देव गुरु बृहस्पति अपनी राशि में रहेंगे.ग्रहों की यह स्थिति सर्वोत्तम एवं बेहद शुभकारी होगी. ज्योतिष शास्त्र बताता है कि जब भी कोई ग्रह अपने घर में निवास करता है. तो सभी राशियों के लिए बेहतर परिणाम देता है.

हिंदू नव वर्ष संवत 2080 के अंतर्गत इस बार भूमंडल पर 6 ग्रहणों का साया रहेगा.जिसमें से 3 सूर्य ग्रहण होंगे और तीन ही चंद्र ग्रहण घटित होंगे.लेकिन भारतवर्षीय भूभाग में तीन सूर्य ग्रहण और एक चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा. इन 6 ग्रहणों के एक साथ होने की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का समय से ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा. जिसमें भूकंप, बाढ़, सुनामी, विमान दुर्घटनाएं ,किसी बड़े गुनाहगार का देश में वापसी आने का संकेत मिल रहे हैं. लेकिन इन प्राकृतिक आपदा में जनहानि कम ही होने की उम्मीद रहेगी.

---------------------------------------------------------------------------------------------------   https://www.youtube.com/watch?si=RtToJsBhYBatUrym&v=mOuYNSdhjHA&feature=youtu.be