2025 तक शनिदेव इन 4 राशि के लोगों को बना देंगे मालामाल, हर तरफ फैलेगी इनकी ख्याति, जानें अपनी राशि का हाल

व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का विशेष प्रभाव होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर ग्रह कुंडली में शुभ स्थान पर विराजमान होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में हमेशा ही सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। सभी ग्रह व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ प्रभाव जरूर डालते हैं। शनिदेव सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। शनिदेेव किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनिदेव जनवरी 2023 से अपनी खुद की राशि कुंभ में विराजमान है जहां पर ये साल 2025 तक रहेंगे फिर इसके बाद गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि कुंभ राशि में रहते हुए मूल त्रिकोण में हैं ऐसे में साल 2025 तक कुछ वालों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं साल 2023 तक शनिदेव किन-किन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे।

साल 2025 तक शनि का अपनी स्वयं की राशि कुंभ में रहना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होंगे। शनिदेव मेष राशि के जातकों की कुंडली के 11वें भाव में विचरण कर रहे हैं। शनिदेव साल 2025 तक मेष राशि के जातकों को धन-दौलत में अपार वृद्धि दिलाएंगे। करियर में ऊंचाईयों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यों में लगातार आपको सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

शनिदेव वृषभ राशि के जातकों पर मेहरबान रहने वाले हैं। इस राशि के जातक जिस कार्य के बारे में सोचेंगे उसमें इन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी। शनिदेव का 2025 तक कुंभ राशि में रहना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। शनि आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंडली का 10वां स्थान भाग्य का होता है ऐसे में भाग्य का साथ आपको मिलेगा। जो जातक नौकरीपेशा है उनको कई तरह के अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावनना है। साल 2025 तक आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। करियर और कारोबार के लिहाज से आने वाला समय बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा। व्यापार करने वालों को साल 2025 तक कई मौके हासिल होंगे जिसमें वे अपना मुनाफा कई गुना तक बढ़ाने में सफल होंगे।

सिंह राशि उन भाग्यशाली राशियों में एक है जिसके ऊपर शनिदेव की मेहरबानी बनी रहेगी। साल 2025 तक शनि के कुंभ राशि में रहने के कारण सिंह राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती रहेगी। शनिदेव आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर किया है ऐसे में शादीशुदा लोगों के लिए साल 2025 तक गृहस्थ जीवन अच्छे से बीतेगा। जीवन के हर एक क्षेत्र में आपको जीवन साथी का साथ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर एक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के कई मौके आपको हासिल होंगे। आर्थिक रूप से शनि का कुंभ राशि में मूल त्रिकोण में रहना सिंह राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला होगा। साझेदारी में आपकी योजनाएं सफल होंगी। साल 2025 तक आपको लाभ के बेशुमार मौके मिलेंगे। इस दौरान कई तरह के राजयोग बनने से आपके सुख, सौभाग्य और ऐशोआराम में वृद्धि होती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Lucknow Tribune के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें... -------------------------
E-Paper